जीवनदायिनी ईब नदी अवैध सोना खनन की भेंट चढ़ती नजर आ रही मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे फरसाबहार तहसील के धौरासांड गांव से होकर बहने वाली जीवनदायिनी ईब नदी आज अवैध सोना खनन की भेंट चढ़ती हुई दिखाई दे रही है। यह नदी पम्पशाला, कोताईबीरा कपाट द्वार और लावाकेरा होते हुए आगे चलकर ओडिशा राज्य में प्रवेश करती है, लेकिन इसी पूरे क्षेत्र में इसका अस्तित्व गंभीर संकट में