भीमराव अंबेडकर विद्यालय के बच्चों को मानसिक प्रताड़ना करते हुए विद्यालय से निष्कासित किया
सनोज कुमार संगम
रजौली प्रखंड के धनार्जय नदी में अवस्थित डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेन्द्र चौहान हम सभी छात्रों को मानसिक पड़तारना करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए पुलिस बल के सहयोग से मारपीट करवाया एवं विद्यालय से निष्कासित कर दिया ।जिसको लेकर हम सभी छात्र जिलाधिकारी के पास न्याय के गुहार लगाने जा रहे हैं वहीं छात्रों ने बताया कि इसकी सूचना पहले विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर, मंत्री ,सचिव व जिलाधिकारी को भी दिया गया उसके बाद भी किसी प्रकार का कार्रवाई नहीं करने से हम लोग के साथ मानसिक प्रताड़ना करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।वहीं छात्रों ने बताया कि विद्यालय में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बढ़िया से विधि व्यवस्था नहीं रखते हैं खाना-पीना भी सही से नियमानुसार नहीं दिया जाता है और किसी प्रकार का सुविधा भी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नहीं मिलता है जिससे विद्यालय के सभी छात्रों में भारी रोष देखा जा रहा है इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि हमें बच्चों को निष्कासित करने का जानकारी मिला है और बच्चे अगर जिलाधिकारी के पास न्याय का गुहार लगाने जा रहे हैं तो वह स्वतंत्र हैं जा सकते हैं जिससे बच्चों ने बताया कि हम लोग बिहार के कोने-कोने से आने वाले जिला से पढ़ाई करने के लिए आए हुए बच्चे हैं जिसके साथ में इस तरह का अभद्र व्यवहार विद्यालय के बीडब्लूओ , प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के द्वारा किया जाता है जिससे बच्चों में भारी दोष देखा जा रहा है।
Rajauli, Nawada | Jul 11, 2026