मंझनपुर: खूंखार जंगली जानवरों के हमले में तीन लोग घायल, खोजवापुर और नेवारी गाँव में फैली दहशत
बहराइच जिले में जंगली भेड़ियों का आतंक अभी जारी है वही कौशांबी में भी खूंखार जंगली जानवरों ने दस्तक दे दी है।मंझनपुर तहसील के खोजवापुर और नेवारी गांव में लोगों पर जंगली जानवरों ने हमला किया है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।गांव में दहश्त का माहौल है।कुछ लोग इसे भेड़िया बता रहे हैं तो कुछ लोग पागल सियार बता रहे हैं।वन विभाग की टीम तय करेगी यह कौन सा जानवर है।