मंझनपुर: जिलाधिकारी ने मंझनपुर में ईवीएम वेयर हाउस एवं उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त पटल सहायक अपने-अपने पटल पर उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त पटल सहायकों से उनके द्वारा किये जा रहें कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई है।