मंझनपुर: सड़वा गांव में लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सड़वा गांव में बुधवार की दोपहर में घर में लगे लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बैजनाथ त्रिपाठी घर में प्लास्टर कर रहा था। तभी लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से वह जमीन में गिर गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।