मंझनपुर: गुवारा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को मारी जोरदार टक्कर, दोनों घायल
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे गिरकर दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि दोनों सगे भाई बरलहा के रहने वाले थे बाजार से लौटते वक्त हादसा हुआ था। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।