मंझनपुर: मलकिया व लच्छीपुर गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गिरकर दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकिया व लच्छीपुर गांव के बीच में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लच्छीपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों का इलाज किया जा रहा है।