मंझनपुर: कादीपुर गांव में साथियों के साथ घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हुआ घायल
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दिया है। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर वह साथियों के साथ खेल रहा था। तभी हादसा हुआ है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।