रामसनेही घाट: तहसील रामसनेहीघाट अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव ढेमा, गुनौली, जलालपुर, कोयलावर में वितरित किए गए भोजन लंच पैकेट
तहसील रामसनेहीघाट अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांव ढेमा गुनौली जलालपुर कोयलावर में तहसील प्रशासन के द्वारा भोजन लंच पैकेट वितरित किए गए। नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गुनौली सहित गई गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है जिससे लोग परेशान हैं।