भगवानपुर: अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 18 में से 3 मामलों का हुआ निष्पादन
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान को लेकर शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ रानू कुमार ने बताया कि कुल 18 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों की मौजूदगी में 3 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं एक मामले को भूमि मापी के लिए रखा।