कोरबा: पदोन्नति प्रक्रिया पर संघ ने किया विरोध, 21 मांगों को लेकर प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
Korba, Korba | Apr 11, 2026 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ ने पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है। संघ का कहना है कि बार-बार पत्राचार के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और असंवैधानिक तरीके से पदोन्नति की जा रही है। संघ ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के आदेशों की गलत व्याख्या कर सामान्य वर