हाथरस: मंडी समिति में चल रहा था नकली सबमर्सिबल बनाने का काम, पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से जब्त किए सबमर्सिबल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मंडी समिति में धड़ल्ले से अवैध नकली समर बनाने का काम चल रहा है। आज दिन बृहस्पतिवार को सूचना पर पहुंची 112 पुलिस पीआरबी ने सफेद कलर की स्विफ्ट गाड़ी से चेकिंग के दौरान एक दर्जन के करीब नकली समर जब्त की है। पुलिस ने गाड़ी के चालक से पूछताछ कर मंडी चौकी पर गाड़ी सुपुर्द कर मामले की जांच में जुट गई है।