हाथरस: गांव कुम्हरई में एक युवक ने बुजुर्ग पर चाकू से किया हमला, परिजनों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुम्हरई में एक बुजुर्ग को गांव के ही एक युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में बुजुर्ग को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मामूली बात को लेकर युवक ने बुजुर्ग को चाकू से हमला कर घायल कर दिया।