हाथरस: मथुरा-बरेली रोड पर DM कार्यालय के समीप अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
जनपद हाथरस के मथुरा बरेली राजमार्ग स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक का इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।