हाथरस: गांव भगवंतपुर बाईपास के पास ट्रैक्टर ने मारी बाइक में टक्कर 2 युवको की हुई मौत पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम गृह
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर बाईपास के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक संजीव और नासिर निवासी गांव रायस के रहने वालों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक के नंबरों से पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को दी सूचना। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।