हाथरस: सदर क्षेत्र के तरफरा रोड पर देर रात नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
सदर क्षेत्र के तरफरा रोड पर स्थित गोपाल दास नमकीन फैक्ट्री में देर रात अचानक से भीषण आग लग गई। आग लगने से स्थानीय निवासियों एवं मजदूरों में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने वेमुश्किल आग पर काबू पाया है। फैक्ट्री मालिक का कहना है की नुकसान के आकलन लगाया जा रहा है।