कटोरिया: कोर्ट के आदेश पर कटोरिया पुलिस ने पीपराडीह गांव के फरार दंपत्ति के घर की कुर्की जब्ती
Katoria, Banka | May 24, 2026 कोर्ट के आदेश पर कटोरिया पुलिस ने रविवार शाम करीब चार बजे थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव पहुंचकर फरार दंपत्ति के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई पूरी की। मौके पर थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सदलबल बल मौजूद थे। फरार दंपत्ति श्यामसुंदर यादव एवं उनकी पत्नी फूलमणि उर्फ उर्मिला देवी बताया गया है। जो कोर्ट में विचाराधीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।