कोल: गांधी पार्क में अपराध की कमाई जब्त, ₹9 लाख की संपत्ति की गई सीज
Koil, Aligarh | Jun 3, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र का है जहां अलीगढ़ पुलिस ने अभियुक्त शिवम पुत्र स्वर्गीय श्याम वाल्मिकी निवासी शीशियापाड़ा थाना गांधीपार्क की 9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की, जिसमें एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार भी शामिल है। यह कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई।