कोल: एसपी देहात ने शुरू किया ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा, पुलिस लाइन में 6 दरोगाओं को किया गया सम्मानित, ईशा बनी महिला SI ऑफ द मंथ
Koil, Aligarh | Jun 3, 2025 जिले के देहात थानों में कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को बनाने को लेकर एसपी देहात अमृत जैन ने ऑपरेशन कर्तव्य निष्ठा शुरू किया है। इस ऑपरेशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 दरोगा को एसपी देहात अमृत जैन ने सम्मानित किया है। इस ऑपरेशन में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सब इंस्पेक्टर ईशा धनकड ने महिला सब इंस्पेक्टर ऑफ द मंथ की उपाधि ली है।