सिराथू: चकिया गाँव के पास हाइवे किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली, पुलिस जाँच में जुटी
कोखराज थाना क्षेत्र के चकिया गाँव के पास नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने देखी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि सर कूच कर हत्या की गई है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।