संडीला: कासिमपुर पुलिस ने सगे भाई की हत्या करने वाले भाई को आला कत्ल डंडा सहित किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार 2 मई को वादिनी छोटी पत्नी बृजेश ग्राम बनियनखेड़ा मजरा तेरवा दहिगवां थाना कासिमपुर द्वारा थाने पर तहरीर दी कि 1 मई को अभियुक्त सूरज पुत्र हरिहर निवासी बनियनखेड़ा मजरा तेरवा दहिगवां द्वारा उसके पति बृजेश को डंडे से वार कर घायल कर दिया, जिससे बृजेश की मृत्यु हो गयी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर केस दर्ज हुआ।