कोरांव: खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता दो सगी बहनों का चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस तलाश में जुटी
खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनें चार दिन से लापता हैं। शौच के लिए घर से निकली इन छात्राओं का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। दोनों छात्राएं 19 जून को शाम करीब 7 बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। कहीं पता न चलने पर 20 जून को खीरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई।