गुना नगर: नगर पालिका में बजट बैठक में हुए हंगामे का मामला, बीजेपी ने नपा उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षदों को जारी किया नोटिस
गुना नगर पालिका की बीते रोज बजट बैठक में हुए हंगामा पर 25 मार्च को भाजपा जिला कमेटी ने एक्शन लिया है। जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने उपाध्यक्ष सहित 6 पार्षदों को नोटिक जारी कर पार्टी एजेंडा का विरोध और विपक्ष का समर्थन करने, अनुशासनहीनता पर जिला अध्यक्ष के समक्ष समक्ष 7 दिन में जवाब मांगा है। लिखा, क्यों ना आपको पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाए।