गुना नगर: पाटई के पास नेशनल हाईवे 46 पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच कर रही है
गुना में म्याना थाना के पाटई के पास नेशनल हाईवे 46 पर एक्सीडेंट में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। 25 मार्च को जिला अस्पताल में मृतक के ससुर प्रेमी सहरिया निवासी ग्राम खेराई खरगपुर ने बताया, उनका दामाद लखन सहरिया कुछ समय से ससुराल में रहता था। बीती रात बाइक से गुना की ओर आ रहा था। एक्सीडेंट में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में दिया है।