चाईबासा : राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिले के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिले में सोमवार को 4 बजे संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समय में बदलाव किया गया है