बिजनौर: बिजनौर में चांदपुर रोड पर गांव गंज के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 6, 2024 बिजनौर में चांदपुर रोड पर गांव गंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गांव सलेमपुर निवासी बाइक पर सवार केशव व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है