बिजनौर: गांव रावली के पास स्थित देशी शराब के ठेके का दर्जनों महिलाओं ने किया विरोध शराब के ठेके में लगाया ताला
Bijnor, Bijnor | Aug 5, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव रावली के पास स्थित एक देशी शराब के ठेके पर दर्जनों महिलाओं ने पहुंचकर शराब के ठेके में ताला लगा दिया है। महिलाओं का कहना है कि यहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ शराब पीने वाले लोग अभद्र व्यवहार करते हैं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और समर्थन दिया।