बिजनौर: थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले युवक कों किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Aug 5, 2024 बिजनौर में थाना कोतवाली शहर पुलिस ने गांव खेड़की निवासी नसीम उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ निवासी एक युवती ने नसीम उर्फ आकाश पर नाम बदलकर उसके साथ दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार नसीम उर्फ आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया