बिजनौर: गांव मोहम्मदपुर देवमल के जंगल में 6 किसानों के नलकूपों में हुई चोरी, किसानों ने पुलिस से की शिकायत
Bijnor, Bijnor | Aug 6, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में चोरों का बोलबाला हो रहा है। मोहम्मदपुर देवमल के जंगल में 6 किसानों के नलकूपों में अज्ञात चोरों ने विधुत तार कृषि यंत्र आदि सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। सुबह खेतों पर जब किसानों ने जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा हुआ पड़ा था इस मामले में किसानों ने थाने में लिखित में चोरों के खिलाफ कार्रवाई हेतु शिकायत दर्ज कराई है।