Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

फिरोजाबाद में डंडे से जामुन तोड़ती बच्चियां,किस किसने ऐसा किया है कमेंट में जरूर बताएं

Firozabad, Firozabad | Jul 27, 2026

MORE NEWS

फिरोजाबाद श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद।

फिरोजाबाद में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति , पुलिस अधिकारियों तथा थाना स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं।

 कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय डी०जे० संचालकों के साथ समन्वय बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह गड्डा-मुक्त करने तथा आवागमन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

 जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल  तैनात रहेगा। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ियों की आवाजाही और आम जनता के यातायात में किसी प्रकार का अवरोध या कठिनाई न आए।

  प्रशासन एवं पुलिस की टीमों द्वारा कांवड़ रूटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों  के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने सभी कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शांति, सौहार्द और यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इस पावन यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करें।

फिरोजाबाद श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद। फिरोजाबाद में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति , पुलिस अधिकारियों तथा थाना स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं। कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं तथा स्थानीय डी०जे० संचालकों के साथ समन्वय बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह गड्डा-मुक्त करने तथा आवागमन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि कांवड़ मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कांवड़ियों की आवाजाही और आम जनता के यातायात में किसी प्रकार का अवरोध या कठिनाई न आए। प्रशासन एवं पुलिस की टीमों द्वारा कांवड़ रूटों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और सभी संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने सभी कांवड़ संघों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शांति, सौहार्द और यातायात व सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इस पावन यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करें।

Firozabad, Firozabad | Jul 27, 2026

अमेजिंग वर्ल्ड में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के रजिस्ट्रेशन के लिए गोष्ठी आयोजित

फिरोजाबाद भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में अमेजिंग वर्ल्ड, सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक अंशुल खंडेलवाल एवं जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के रजिस्ट्रेशन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। 
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय साइंस एंड इनोवेशन फ़ॉर सस्टैंबिलिटी है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत लिंक https://n-csc.in/ भरना होगा। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय के अधिक से अधिक प्रतिभागियों को इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में रजिस्ट्रेशन एवं प्रतिभाग कराकर उनकी शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि करने में सहयोग करें।
अंशुल खंडेलवाल ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त करते हुए सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट कार्य की महत्ता बताते हुए सभी को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी का संचालन गणेश गुप्ता ने किया।इस अवसर पर एकेडमिक निदेशक डॉ रुचि खंडेलवाल, प्रधानाचार्या अंजू यादव, गुंजन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

अमेजिंग वर्ल्ड में 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रोजेक्ट प्रदर्शन के रजिस्ट्रेशन के लिए गोष्ठी आयोजित फिरोजाबाद भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में अमेजिंग वर्ल्ड, सिरसागंज में विद्यालय के निदेशक अंशुल खंडेलवाल एवं जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के रजिस्ट्रेशन के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय साइंस एंड इनोवेशन फ़ॉर सस्टैंबिलिटी है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में कोई मॉडल नहीं बनना है। इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में 10 वर्ष से 17 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग करते हैं। प्रतिभागियों को अपना रजिस्ट्रेशन निर्गत लिंक https://n-csc.in/ भरना होगा। उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालय के अधिक से अधिक प्रतिभागियों को इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन में रजिस्ट्रेशन एवं प्रतिभाग कराकर उनकी शोध की प्रवृत्ति में वृद्धि करने में सहयोग करें। अंशुल खंडेलवाल ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त करते हुए सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट कार्य की महत्ता बताते हुए सभी को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी का संचालन गणेश गुप्ता ने किया।इस अवसर पर एकेडमिक निदेशक डॉ रुचि खंडेलवाल, प्रधानाचार्या अंजू यादव, गुंजन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Firozabad, Firozabad | Jul 27, 2026

बागपत पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर किए गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से गौ तस्कर घायल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती।

बागपत पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर किए गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से गौ तस्कर घायल पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती।

Firozabad, Firozabad | Jul 27, 2026