राजपुर: राजपुर में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 32 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | May 25, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र मे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगह छापेमारी कर पुलिस ने कुल 32 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी मे इस्तेमाल बाइक भी जब्त की गई। इस क्रम मे दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई चौबे की छावनी गांव के पास हुई। यूपी से बिहार लाई जा रही शराब की खेप की सूचना पर पुलिस कार्रवाई की