फर्रुखाबाद: नायब तहसीलदार बनने के बाद पहली बार फर्रुखाबाद पहुंचे भानु प्रताप, हुआ जोरदार स्वागत
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम नंदसा निवासी भानु प्रताप ने इस वर्ष यूपीपीसीएस परीक्षा में 205 वीं रैंक लाकर जनपद का नाम रोशन किया नायब तहसीलदार बनने के बाद वह गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे पहली बार जनपद पहुंचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे युवाओं से उन्होंने कहा कि मेहनत करने से सफलता मिलती है