चितरंगी: झरकटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, 4 लोग गिरफ्तार
नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र के झरकटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बड़ा विवाद करने में तुले हुए थे 04 लोग,सूचना मिलते ही आज दिन रविवार के दोपहर 12:30 बजे के करीब नौडिहवा पुलिस चौकी प्रभारी उदयचंद्र करिहार पुलिस स्टाफ के साथ झरकटा गांव पहुंचकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक बड़ी घटना होने से बचा लिया।और चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।