रामपुर मनिहारन: नानौता पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया
सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने आरोपी अनुराग पुत्र सतीश, निवासी ग्राम तिलफरा ऐनाबाद, के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।