नवाबगंज: कोर्ट की तारीखें और खर्चा बने मजबूरी, भैंस चोरी में पकड़ा गया शातिर
थाना क्योलड़िया पुलिस ने भैंस चोरी और गोकशी के मामले में आरोपी छोटा उर्फ राशिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 9500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 5 मई को किशनापुर गांव निवासी भीमसेन की भैंस और पड़वा चोरी हो गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मधुनंगला तिर