जिला जेल श्योपुर में निरीक्षण सह जागरूकता शिविर का आयोजन
-----
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा जिला जेल श्योपुर का निरीक्षण सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय नालसा, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बी.एल. प्रजापति द्वारा जैल की समस्त बैराकों, वीडियो कांफ्रेंसिग कक्ष, पाकशाला व प्रसाधन का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदीजनों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुये उन्हे विधिक सहायता एवं अपीलीय अधिकारों अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं उनके प्रकरणों के संबंध में भी विधिक चर्चा की गई साथ ही माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा एस. एल. पी. (सी आर एल.) नंबर 11244/2025 titled "Sohan Singh @ Babu Vs- The State of M.P. के परिप्रेक्ष्य में ऐसा कोई बंदी जो कि सजा पूरी होने के बावजूद भी जेल में निरूद्ध है. के सबंध में व्यक्तिगत रूप से चर्चा की गई।
उक्त निरीक्षण सह विधिक जागरूकता शिविर के दौरान श्री बी.एल. प्रजापति माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अजय रामावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सुश्री अंकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं जेल प्रहरी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026