सायला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सायला में मनाया 'प्रशासन के संग रक्षाबंधन'
Sayla, Jalor | Aug 9, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूरी टीम ने आज 'प्रशासन के संग रक्षाबंधन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान सायला SDM सूरजभान बिश्नोई, VDO सायला, ढोमी देवी, ACBO नेमाराम चौधरी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।