सीतापुर: दहेज में कार ना मिलने पर ससुराल वालों ने वंदना को उतारा मौत के घाट, पति पर अवैध संबंधों का भी आरोप
सीतापुर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अकबरपुर कला गांव में दहेज में कार न मिलने पर ससुराल वालों ने बहू की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति- पर अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।