मोदनगंज: मोदनगंज प्रखंड के अबदालचक में भाकपा माले का चौथा लोकल सम्मेलन संपन्न हुआ.
मोदनगंज प्रखंड के अबदालचक सामुदायिक भवन में रविवार को भाकपा माले का चौथा लोकल सम्मेलन संपन्न हो गया. इस मौके पर स्थानीय विधायक रामबली सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए. सम्मेलन में 15 सदस्य लोकल कमेटी का गठन किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.