जमुई: थाना चौक के पास करंट की चपेट में आने से चप्पल दुकानदार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 शहर स्थित थाना चौक के पास मंगलवार को दिन के करीब 11:30 बजे करंट की चपेट में आने से चप्पल दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से फ़ौरन युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने भी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।