मड़ियाहू: कांटी गाँव से गुमशुदा बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
बरसठी थाना पुलिस ने गुमशुदा बालक अभिनव सरोज पुत्र रंग बहादुर सरोज, निवासी ग्राम कांटी को सकुशल बरामद कर लिया। बालक 24 अक्टूबर से लापता था, जिस संबंध में स्थानीय थाना पर मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस के प्रयास से बालक को जंघई रेलवे स्टेशन से माता-पिता की मौजूदगी में सुरक्षित बरामद किया गया। यह जानकारी पुलिस के द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए दिया गया.