धरहरा: भारी वाहनों से टूटी दो पुलिया,जांच को पहुंचे कनीय अभियंता; छह गांवों का संपर्क अब भी प्रभावित, संवेदक को तत्काल मिट्टी
धरहरा प्रखंड के दरियापुर-विक्रमपुर ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन से क्षतिग्रस्त हुई दो पुलियों का शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की कनीय अभियंता सोनी कुमारी ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदक को तत्काल मिट्टी भराई कर आवागमन बहाल करने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय स्तर पर रिपोर्ट भेजते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर