*कपासन नगरपालिका में कांग्रेस की हार के बाद फूट, जिला अध्यक्ष और 4 पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप*
चित्तौड़गढ़। कपासन नगरपालिका में सभापति पद की वोटिंग और रिजल्ट के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। बहुमत होने के बावजूद अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में चले जाने से नाराज कांग्रेस पदाधिकारियों और 9 पार्षदों ने मीरानगर स्थित रेस्टोरेंट में प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया और 4 पार्षदों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान भी किया।
बताया गया कि कपासन नगर पालिका में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत था। भाजपा की सरोज देवी को 25 में से 16 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी उर्मिला मोदी को केवल 9 वोट मिले। इससे 4 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग सामने आई। निर्दलियों ने भी भाजपा का साथ दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभापति पद की प्रत्याशी उर्मिला मोदी के पति प्रमोद मोदी, प्रदेश सचिव �
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 21, 2026