लोको पायलट की छाती पर चढ़ कर पत्नी ने पीटा cctv फुटेज से हुआ खुलासा,,
मानिकपुर स्टेशन के वेटिंग रूम में जबरन संबंध और मारपीट के आरोप, पति ने CCTV फुटेज के आधार पर की शिकायत
झांसी में रेलवे के लोको पायलट लोकेश मांझी और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्नी ने आरोप लगाया है कि मानिकपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में उसके पति ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और मारपीट की। वहीं लोको पायलट लोकेश मांझी ने पत्नी पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कथित CCTV फुटेज के आधार पर झांसी जीआरपी और एसपी रेलवे से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार, लोकेश मांझी की शादी जून 2023 में ललितपुर क्षेत्र की महिला से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। वैवाहिक विवाद के चलते दोनों के बीच पहले से न्यायालय और हाईकोर्ट में मामले विचाराधीन बताए जा रहे हैं।
लोकेश मांझी का कहना है कि उन्होंने अपनी सुरक्षा और घटना के साक्ष्य के तौर पर किराए के कमरे में लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है। फुटेज में पत्नी द्वारा कथित तौर पर उनके साथ मारपीट किए जाने का दावा किया गया है।
मामले को लेकर एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी के क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों, उपलब्ध CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।