हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल को CID-CB ने गिरफ्तार किया, सभापति चुनाव से पहले की गई कार्रवाई
हनुमानगढ़ निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को सीआईडी सीबी ने बीकानेर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ में नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले की गई है। विधायक गणेश राज बंसल को पल्लू थाने में रखा गया है। इस मामले को लेकर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। जानकारी अनुसार वर्ष 2004 के एक मामले में विधायक गणेश राज बंसल पर मुकदमा दर्ज हुआ था।