किशनगंज पुलिस की अपराध गोष्ठी एवं पुलिस सभा का हुआ आयोजन, अपराध गोष्ठी में दिये गये सख्त निर्देश।
सभी थानाध्यक्ष को अवैध लॉटरी के खरीद-बिक्री करने वाले अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार अपराधियों का तस्करी से अर्जित अवैध सम्पति जप्त करने के लिए धारा 107 बी0एन0एस के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्ष / अंचल निरीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे गृहभेदन के कांड विशेष कर किशनगंज थाना एवं बहादुरगंज थाना क्षेत्र मे घटित चोरी एवं गृहभेदन के कांड का शीघ्र उद्भेदन करने तथा इसके लिये SIT टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्ष, अंचल निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुणवक्ता पूर्ण अनुसंधान करने एवं अभियोजन शाखा प्रभारी को स्पीडी ट्रायल के कांड में गवाहों तथा साक्ष्य / प्रदर्शों को ससमय न्यायलय में प्रस्तुत कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्ष को सहयोग पोर्टल से प्राप्त आवेदन का ससमय निष्पादन करने और पुलिस कार्यालय के सभी शाखा के लंबित आवेदन का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
आगामी पर्व श्रावणी मेला, जन्माष्टमी एवं संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सत्त निगरानी रखने तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सभी थानाध्यक्षों को अपने थाना में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मीयों को स्वास्थ पर ध्यान रखने और तंदुरूस्ती बनाये रखने के लिये प्रत्येक दिन थाना क्षेत्र मे मॉर्निंग वॉक करने के लिये संवेदनशील किया गया।
पाठामारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० गंगा प्रसाद गुप्ता को मद्य निषेध में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पुरस्कृत किया गया।