कोरांव: कोरांव बाजार में सरकारी बस स्टैंड के परिसर में लगे हैंड पंप के बोर में वापस जा रहा गंदा पानी, लोग पी रहे हैं गंदा पानी
कोरांव बाजार स्थित सरकारी बस स्टैंड परिसर में लगे हैंडपंप के पास भारी गंदगी जमा है। यह हैंडपंप गंदगी से ढका हुआ है और इसका गंदा पानी वापस बोरवेल में जा रहा है। इस कारण नगरवासियों और आसपास के गांवों से बाजार आने वाले लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकारी बस स्टैंड भी अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार है।