समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 399, दिनांक 18.07.2026 *****************************
*आज दिनांक 18-07-2026 को बरबीघा प्रखंड के पिंजरी पंचायत के पिंजरी गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*……………………………
इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन (DHEW) के जिला मिशन समन्वयक पंकज कुमार वर्मा द्वारा ग्रामीणों को माहवारी स्वच्छता, , प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY), एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसी क्रम में लैंगिक विशेषज्ञ रूपेश शर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) योजना, लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव एवं बाल विवाह रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इसके साथ ही एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 के मुन्ना कुमार द्वारा वहां उपस्थित ग्रामीणों को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight) एवं जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए परिवार नियोजन से संबंधित कंट्रासेप्टिव का प्रयोग और बंध्याकरण के बारे में विस्तार से बताया गया।
*माहवारी स्वच्छता जागरूकता:* किशोरियों को सुरक्षित सैनिटरी पैड के उपयोग और मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई।
*बाल विवाह रोकथाम:* अधिकारियों ने बाल विवाह के कानूनी परिणामों और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरों की जानकारी दी।
*PMMVY का प्रचार:* गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
*BBBP की गूंज:* ग्रामीणों ने बेटियों को उच्च शिक्षा देने और लिंग भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करने की शपथ ली।
*महिला हेल्पलाइन - 181:* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सहयोग के लिए 'सखी वन स्टॉप सेंटर' सह महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई।
*जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा (Population Stability Fortnight):* हर साल 11 जुलाई (विश्व जनसंख्या दिवस) से शुरू होने वाला एक विशेष जागरूकता अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य सीमित परिवार के महत्व, जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
इसके साथ ही वहां उपस्थित बालिकाओं के बीच माहवारी स्वच्छता किट ( MHM kit) एवं नई माताओं को बेबी किट (Baby kit) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन ( DHEW) से पंकज कुमार वर्मा (जिला मिशन समन्वयक), रूपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ), सजल कुमार (वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ), एनजीओ पी 0 सी 0 आई 0 से मुन्ना कुमार, लेडी सुपरवाइजर रीता कुमारी एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,**
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jul 18, 2026