सुजानगढ़: सुजानगढ़ में नगर परिषद में आयुक्त की अनुपस्थिति के कारण आमजन को हो रही परेशानी, लोगों के काम नहीं हो रहे
सुजानगढ़ में गुरूवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार नगर परिषद में आयुक्त नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम नहीं होने के कारण उनमें गुस्सा है। मामले को लेकर समाजसेवी बसंत बोरड़ ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार तरुण सेठिया का पट्टा ढाई साल से पेंडिंग चल रहा है। इस पट्टे की फाइल 2024 में जमा करवाई गई थी। जिसके बाद यह दो साल तक