नवाबगंज: बहुजन मुक्ति पार्टी ने बाराबंकी में किया प्रदर्शन, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर का विरोध
बाराबंकी में रविवार को करीब 1 बजे बहुजन मुक्ति पार्टी ने डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटेल तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को उजागर किया